shape
shape

राष्ट्रीय युवा दिवस( स्वामी विवेकानंद जी के जन्म दिवस के उपलक्ष में)

Event Image
राष्ट्रीय सेवा योजना के विद्यार्थियों ने किया सूर्य नमस्कार सम्राट अशोक टेक्नोलॉजिकल इंस्टीट्यूट पॉलिटेक्निक महाविद्यालय विदिशा द्वारा युवाओं के प्रेरणा पुरुष स्वामी विवेकानंद जी की जयंती को युवा दिवस के रूप में मनाया गया यह कार्यक्रम राष्ट्रीय सेवा योजना, उच्च शिक्षा विभाग एवं तकनीकी शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार एवं संस्था प्राचार्य डॉक्टर नवीन गोयल जी के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया योग प्रशिक्षक श्री विधान श्रीवास्तव एवं श्री नवीन शर्मा ने सूर्य नमस्कार एवं योग अभ्यास कराया उन्होंने सूर्य नमस्कार के महत्व को बताते हुए कहा कि हम सब युवा हैं और यदि हम किसी प्रकार का योग ना भी करें केवल सूर्य नमस्कार ही कर लें तो यह है संपूर्ण योग के बराबर ही है सूर्य नमस्कार करने से मन चित् और बुद्धि को बल मिलता है एवं शारीरिक रोग दूर हो जाते हैं अपने सामर्थ के अनुसार जितने जिससे हो सके हमें सूर्य नमस्कार प्रतिदिन करना चाहिए सूर्य नमस्कार करने के अनेकों फायदे हैं जो आप निरंतर करके ही महसूस कर सकते हैं योग हो शारीरिक व्यायाम हो या सूर्य नमस्कार हो यह सब एक दिन के विषय नहीं है यह युवा दिवस का विषय नहीं है यह हमारे जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा है इसे अपनी दिनचर्या में शामिल करना चाहिए l इस अवसर पर कार्यक्रम अधिकारी बृजेश प्रजापति केमिकल के व्याख्याता श्री शैलेंद्र चौकसे जी ऑटोमोबाइल के व्याख्याता श्री धीरेंद्र कुमार पाठक एवं अनेकों स्वयंसेवक उपस्थित रहे l
  • Event Image

  • Event Image

  • Event Image

  • Event Image