shape
shape

ग्रीन हार्टफुलनेस रन

Event Image
सम्राट अशोक टेक्नोलॉजिकल इंस्टीट्यूट पॉलिटेक्निक महाविद्यालय द्वारा संचालित राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई एवं हार्टफुलनेस श्री रामचंद्र मिशन दोनों के संयुक्त तत्वाधान में आज दिनांक 17 नवंबर 2024 को राष्ट्रीय सेवा योजना के विद्यार्थियों द्वारा रन फॉर फॉरेस्ट (हमारे ग्रह और इसके पारिस्थितिक तंत्र को संरक्षित करने के लिए दौड़) का आयोजन किया गया l हार्टफुलनेस संस्था एवं श्री रामचंद्र मिशन के अध्यक्ष एवं ग्लोबल गाइड पूजनीय श्री कमलेश भाई पटेल (दाजी) के निर्देशन में पूरे भारत में आज इस तरह की इवेंट का आयोजन किया गया पूजनीय दाजी का सपना है कि हमारी पृथ्वी हरी भरी रहे जिससे पर्यावरण संतुलन बना रहे और पूरे पारिस्थितिक तंत्र को संरक्षण मिलता रहे और हमारी पूरी पृथ्वी प्रदूषण मुक्त रहे लगातार हो रहे डिफोरेस्टेशन के कारण पृथ्वी का तापमान बढ़ रहा है जिससे हमारी पृथ्वी गर्म होती जा रही है ग्लोबल वार्मिंग का खतरा बढ़ता जा रहा है जो कि हमारे पारिस्थितिक तंत्र के लिए अनुकूल नहीं है इसलिए हम सबकी सामूहिक जिम्मेदारी बनती है कि हम सब मिलकर अधिक से अधिक पेड़ पौधे लगाए जिससे हमारे आसपास की सुंदरता भी बनी रहे और पर्यावरण संतुलन भी बना रहे l यह दौड़ लगभग डेढ़ किलोमीटर लंबी थी जो की अहमदपुर चौराहे से प्रारंभ होकर श्री रामचंद्र मिशन ध्यान केंद्र में समाप्त हुई इस दौड़ को हरी झंडी विधायक माननीय श्री मुकेश टंडन जी द्वारा एवं नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि श्री राकेश शर्मा जी द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया दौड़ में श्री रामचंद्र मिशन के अभ्यासी भाई बहन एवं शहर के अन्य नागरिक भी शामिल हुए राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के विद्यार्थियों ने ध्यान केंद्र पहुंच कर ध्यान सत्र में शामिल हुए श्री रामचंद्र मिशन हार्टफुलनेस संस्था ध्यान के माध्यम से मानव का आध्यात्मिक विकास तो होता ही होता है साथ में उसके जीवन में भौतिक संतुलन भी आता है विद्यार्थी यदि शुरुआत से ही ध्यान करें तो इस उम्र में होने वाला मन का विचलन नहीं होता और विद्यार्थी अपने लक्ष्य के प्रति एकाग्र बना रहता है डॉक्टर भी आज कह रहे हैं की ध्यान से हम दिमाग के कई मनोविकारों को दूर कर सकते हैं विद्यार्थियों ने पौधा संरक्षण के लिए श्रमदान भी किया जिसमें पौधों के संरक्षण के लिए थाल बनाए गए एवं उनको पानी दिया गया पूरे गार्डन को व्यवस्थित किया गया और विद्यार्थियों ने श्रम के मूल्य को भी जानने का प्रयास किया l राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई सीखो और सिखाओ पर विश्वास करती है विद्यार्थी इन छोटी-छोटी गतिविधियो के माध्यम से अपने व्यक्तित्व का विकास भी करता है इस अवसर पर कार्यक्रम अधिकारी बृजेश प्रजापति भाई श्री राजकुमार प्रजापति एवं अभ्यासी भाई बहन उपस्थित हुए
  • Event Image

  • Event Image

  • Event Image