श्रीमंत ज्योतिरादित्य सिंधिया जी के जन्मोत्सव पर रक्तदान शिविर एवं जिला अस्पताल में फल वितरण समारोह
श्रीमंत ज्योतिरादित्य सिंधिया जी के जन्मोत्सव पर रक्तदान शिविर एवं जिला अस्पताल में फल वितरण समारोह आयोजित किया गया इस अवसर पर जिला अस्पताल के जनरल वार्ड में मरीज को फल वितरित किए गए एवं ब्लड बैंक पहुंचकर केमिकल के एचओडी श्री अंकित गोया जी ने श्री शैलेंद्र चौक जी ने एवं अनेकों राष्ट्रीय सेवा योजना के विद्यार्थियों ने बढ़ चढ़कर रक्तदान किया और समाज को संदेश दिया कि यदि आप स्वस्थ हैं तो किसी जरूरतमंद को रक्तदान जरूर करें जिससे उसकी जान बच पाए यह पावन पुनीत कार्य साधारण नहीं है हर वर्ष की तरह इस बार भी हमारे BOG के अध्यक्ष श्रीमंत ज्योतिराज सिंधिया जी का जन्म उत्सव सेवा दिवस के रूप में मनाया गया