shape
shape

विश्व एड्स दिवस

Event Image
छूने से एड्स नहीं फैलता एड्स से पीड़ित व्यक्ति उचित खानपान और अच्छी दिनचर्या से लंबा जीवन जी सकता है एस ए टी आई पॉलिटेक्निक महाविद्यालय में संचालित राष्ट्रीय सेवा योजना एवं रेड रिबन क्लब के विद्यार्थियों द्वारा विश्व एड्स जागरूकता अभियान के लिए अधिकारों की राह अपनाएं, मेरा स्वास्थ्य मेरा अधिकार थीम पर आधारित गतिविधियां मध्य प्रदेश एड्स कंट्रोल सोसायटी भोपाल, मुख्य चिकित्सा अधिकारी जिला विदिशा एवं संस्था प्राचार्य डॉ नवीन गोयल जी के मार्गदर्शन में आयोजित की जावेगी उपरोक्त थीम पर विश्व एड्स दिवस/ सप्ताह का आयोजन 1 दिसंबर से 7 दिसंबर 2024 तक किया जाएगा विश्व एड्स दिवस की पूर्व संध्या पर श्रीमंत माधवराव सिंधिया स्मृति जिला अस्पताल विदिशा में रेड रिबन सिंबल कैंडल और दीपक से बनाया गया विद्यार्थियों ने रेड रिबन क्लब सिंबल बनाकर एड्स से पीड़ित लोगों के लिए सहानुभूति व्यक्त की और हम सब इस लड़ाई में एकजुट है का संदेश दिया विद्यार्थियों ने जाना छूने से, बात करने से, साथ खाने से, एड्स नहीं फैलता यह एक एचआईवी वायरस के कारण पीड़ित व्यक्ति की रोग प्रतिरोधक क्षमता खत्म होने लगती है अन्य बीमारियां भी आने लगती हैं लेकिन पीड़ित व्यक्ति उचित खानपान और नियमित दिनचर्या से इस रोग से लड़कर स्वस्थ रह सकता है समाज में आज भी भ्रांतियां हैं कि इस तरह से पीड़ित व्यक्ति के साथ दुर्व्यवहार किया जाता है समाज के लोगों को यह समझ ना होगा और जागरूकता लाना होगी की किन कारण से एड्स फैलता है समाज में यदि जागरूकता आ जाए तो इस तरह से पीड़ित व्यक्तियों की मदद की जा सकती है और उनको सम्मान से जीने का अधिकार मिल जाता है एड्स फैलने के मुख्य चार कारण होते हैं यदि कोई व्यक्ति एड्स संक्रमित रक्त चढ़ावता है, एड्स पीड़ित गर्भवती महिला से होने वाले बच्चों को, संक्रमित सुई से और असुरक्षित यौन संबंध से एड्स फैलने की सबसे ज्यादा संभावना होती है इन सभी से हमें बचाना चाहिए l इस अवसर पर कार्यक्रम अधिकारी एवं रेड रिबन क्लब प्रभारी बृजेश प्रजापति जिला चिकित्सालय के डॉक्टर,स्वयंसेवक रेड रिबन क्लब के सदस्य आदि उपस्थित हुए l
  • Event Image

  • Event Image

  • Event Image

  • Event Image

  • Event Image

  • Event Image