shape
shape

सड़क सुरक्षा सप्ताह

Event Image
सड़क सुरक्षा सप्ताह अंतर्गत एस ए टी आई पॉलिटेक्निक महाविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों द्वारा शहर के अनेकों स्थान जैसे ईदगाह चौराहा, दुर्गा नगर चौराहा, गांधी चौक, सिविल लाइन रोड पर वाहन रोको टोको अभियान चलाया गया l रोड सेफ्टी कार्यक्रम नेहरू युवा केंद्र विदिशा (युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार), राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई एवं जिला यातायात विभाग विदिशा की परवाह थीम के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित किया गया किया जा रहा है रोड सेफ्टी अंतर्गत जिला युवा अधिकारी श्रीमती निक्की राठौड़ एवं यातायात थाना प्रभारी श्री निरपत सिंह लोधी जी के मार्गदर्शन में यातायात विभाग द्वारा विद्यार्थियों को रोड सेफ्टी से संबंधित एक प्रशिक्षण दिया गया जिसमें उन्होंने बताया कि रोड सेफ्टी के नियम क्यों जरूरी होते हैं यह सभी नियम हमारी जान के जोखिम को कम करते हैं दुर्घटना से बचाते हैं यदि हम इन नियमों का पालन करें तो हम रोड दुर्घटना से बच सकते हैं आप देखते हैं बहुत से लोग हेलमेट नहीं पहनते हैं और जब एक्सीडेंट होता है तो सर में चोट होने के कारण व्यक्ति की मृत्यु तक हो जाती है यदि वह हेलमेट पहना होता तो शायद वह बच सकता था कार चलाते समय हमेशा हमें सीट बेल्ट पहनना चाहिए रोड सेफ्टी के सभी नियमों का पालन करना चाहिए यह सब हमको थोड़ा सा कठिन लगता है नियमों का पालन करना लेकिन यह कठिनाइयां हमारी जान से ज्यादा जरूरी तो नहीं है उन्होंने बताया कि यदि कहीं रोड एक्सीडेंट हो जाता है तो हमारी नैतिक जिम्मेदारी होती है कि उसको अस्पताल तक पहुंचाएं कई बार हमारे मन में डर होता है कि पुलिस की कार्यवाही में कौन फसे इसलिए हम एक्सीडेंट वाली जगह से बचते हैं यदि आप उस घायल व्यक्ति को अस्पताल तक पहुंचाते हैं तो आपसे पुलिस कोई पूछताछ नहीं करेगी आप डरे ना उन्होंने बताया कि आज हमारे देश में बहुत सारी मौतें रोड एक्सीडेंट के कारण होती हैं कहीं ना कहीं हम सड़क सुरक्षा नियमों का पालन नहीं करते हैं वाहनों का ओवरटेक करना, निर्धारित स्पीड से ज्यादा वाहन चलाना, नशा करके वाहन चलाना यह सब कारण होते हैं दुर्घटना के इन सबसे हमें बचाना चाहिए इस दौरान विद्यार्थियों ने वाहन चालकों को हेलमेट पहनना सीट बेल्ट बांधने और सड़क सुरक्षा के नियम पालन करने का आग्रह किया इस दौरान कार्यक्रम अधिकारी बृजेश प्रजापति नेहरू युवा केंद्र के श्री ओम प्रकाश नामदेव जी राहुल आदि स्वयंसेवक उपस्थित रहे
  • Event Image

  • Event Image

  • Event Image

  • Event Image

  • Event Image

  • Event Image